फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: महिलाओं ने हाइड्रोजन ट्रेन में सफर कर दिया स्वदेशी अपनाने का संदेश, देशभक्ति और आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ावा देना रहा उद्देश्य

जींद। हमारा परिवार संस्था के मार्गदर्शन में रविवार को जींद की महिलाओं ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन में सफर किया। जींद से सोनीपत तक की इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को मजबूत करने के साथ स्वदेशी वस्तुओं और देश की आधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए समाज को प्रेरित करना रहा। यात्रा में शामिल स्वदेशी जागरण मंच व संस्था के संयोजक एवं संस्थापक डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. शैफाली, पूर्व चेयरमैन एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुनील शर्मा, हरियाणा प्रांत महिला शक्ति प्रमुख आराधना शर्मा, जींद संघ प्रमुख संजीव कुठीर, राकेश बंसल, अंतिमा भारद्वाज, देवांशी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कविता शर्मा ने हाइड्रोजन ट्रेन को देश की तकनीकी प्रगति और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताते हुए इसे यादगार अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन में यात्रा के माध्यम से महिलाओं को देश की नई तकनीक और हरित ऊर्जा आधारित परिवहन से रूबरू करवाना भी उद्देश्य रहा। महिलाओं ने कहा कि ऐसी यात्राओं से उनमें आत्मनिर्भर भारत के प्रति विश्वास बढ़ता है और देश की विकास यात्रा को नजदीक से समझने का अवसर मिलता है। उन्होंने स्वदेशी तकनीक को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने का संकल्प भी लिया। सोनीपत पहुंचने पर हमारा परिवार संस्था की ओर से यात्रा में शामिल महिलाओं का स्वागत किया गया। इस दौरान महिलाओं का अभिनंदन करते हुए उनके उत्साह और राष्ट्र निर्माण में भागीदारी की सराहना की गई। संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए महिलाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मातृशक्ति की सहभागिता से देशभक्ति, सेवा और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें