फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: स्कूटी सवार दो युवकों ने कार के शीशे तोड़े, जांच में जुटी पुलिस

क्षेत्र में वीरवार दोपहर को बड़ी नहर के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने कार के शीशे तोड़ डाले और मौके से भाग गए गाड़ी चालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी जसपाल, निवासी हंसगा, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन की कॉपी ट्रांसफर करवाने रतिया आए थे। जब वह रतिया की बड़ी नहर के पास पहुंचे, तो उनके आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कूटी उनकी कार से टकरा गई। टक्कर के बाद स्कूटी सवार दो युवकों ने बिना किसी बातचीत के उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया और डंडों से शीशे तोड़ दिए। जसपाल ने बताया कि उनका किसी से कोई पुराना विवाद नहीं है और वह हमलावरों को पहचानते भी नहीं हैं। जब उन्होंने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, तो वे मौके से फरार हो गए। घटना के समय जसपाल के साथ उनके गांव का ही रहने वाला साहिल भी मौजूद था। जसपाल खेती-बाड़ी का काम करते हैं और गैस एजेंसी का काम निपटाने के बाद रतिया बाजार जा रहे थे। हमले में जसपाल की ऑल्टो कार को नुकसान पहुंचा है। जांच अधिकारी पुलिस अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि इस संबंध में शिकायत दे दी गई है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें