राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) 152-डी पर लजवाना कलां गांव के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला सहित तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।