फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शहर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने की शिरकत

आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आर्य स्कूल से आरंभ होकर रेलवे रोड, हुड्डा मार्केट, सुभाष चंद्र बोस चौक होते हुए भगत सिंह चौक तक पहुंची। यात्रा के समापन पर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। कैबिनेट मंत्री बेदी ने कहा कि आज का भारत युवा शक्ति, एकता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे देशहित को सर्वोपरि रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस ऐतिहासिक यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल, वरिष्ठ नेता करण प्रताप सिंह, बलदेव बाल्मिकी, मन्नू छाबड़ा सहित चारों मंडलों के अध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें