फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: उचाना हलके की तिरंगा यात्रा में उमड़ी भारी भीड़

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उचाना हलके में निकाली गई तिरंगा यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। उचाना हलके के गांव नगूरां से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बधाना, घोघडिय़ा, करसिंधु से होते हुए शहर के रेलवे रोड पर वार्ड नंबर-5 में भगत सिंह चौक पर आकर सम्पन्न हुई। 25 किलोमीटर की यात्रा की दूरी पांच घंटे में तय हुई। यात्रा अलेवा मंडल का नगूरां, बड़ौदा मंडल का घोघडिय़ा, छात्तर मंडल का करसिंधु एवं उचाना मंडल में शहर के भगत सिंह चौक पर पहुंची। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा में युवा बाइकों, गाडिय़ों के साथ शामिल हुए। हर जगह फूलों की बारिश से भव्य स्वागत ग्रामीणों ने यात्रा का किया। हर गांव में जोरदार स्वागत तिरंगा यात्रा का हुआ। विधायक ने गाया देशभक्ति गीत उचाना के भगत सिंह चौक पर यात्रा के समापन पर विधायक द्वारा ये देश है वीर जवानों का अलबेलों का मस्तानों का गीत गाया। अत्री ने कहा कि भारत दुनिया में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके बता दिया है कि वह किसी को सताता नहीं अगर उसकी और कोई आंख उठाता है तो उसे सबक सिखाना जानता है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विश्व गुरू बनेगा। हर भारतीय को तिरंगा यात्रा का सम्मान करना चाहिए। तिरंगा यात्रा में सवार हजारों बाइक सवारों का भी विधायक ने आभार वक्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें