फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सेढ़ा माजरा गांव में पशुओं की चोरी, लाखों का नुकसान; CCTV में कैद हुई तस्वीरें

मयूर शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 07:59 PM IST

सेढ़ा माजरा में दो भैंस और एक झोटा चोरी --सीसीटीवी फुटेज में पशुओं को ले जाते दिखाई दिए तीन संदिग्ध संवाद न्यूज एजेंसी उचाना। सेढ़ा माजरा गांव में शनिवार रात चोर पशुबाड़े से दो भैंस और एक झोटा चोरी कर ले गए। पशु नहीं मिलने पर गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो रात को तीन संदिग्ध व्यक्ति पशुओं को ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति वाहन में मौजूद था। सेढ़ा माजरा निवासी पशु मालिक बलबीर ने बताया कि शनिवार रात करीब दस बजे वह पशुओं को पशुबाड़े में बांधकर घर चले गए थे। सुबह दो भैंस और एक झोटा गायब मिले। उन्होंने बताया कि चोरी हुए पशुओं की कीमत छह लाख रुपये से अधिक है। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति पशुओं को ले जाते और एक व्यक्ति वाहन में दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले भी कई बार पशु चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें