फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: राजगढ़ गांव के शहीद की पत्नी सीएम से करेंगी चाय पर चर्चा

क्षेत्र के राजगढ़ गांव के शहीद सिपाही जिले सिंह की पत्नी रामवती हिसार केंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी से चाय पर चर्चा करेंगी। सिपाही जिले सिंह 1963 में जाट रेजिमेंट में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। 1965 में भारत पाकिस्तान की लड़ाई में सिपाही जिले सिंह शहीद हो गए। शहीद की पत्नी 87 वर्षीय रामवती को हिसार में आयोजित कार्यक्रम के लिए निमंत्रण मिला है जहां पर वो प्रदेश के मुख्यमंत्री से चाय पर चर्चा करेंगी। हिसार कैंट में आयोजित कार्यक्रम में जुलाना खंड 4 महिलाएं भाग लेंगी जिनमें एक शामलों कलां, पड़ाना, बीबीपुर, राजगढ़ की महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में रामवती आर्मी कमांडर और मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगी। पूर्व सैनिक वेल्फेयर संगठन के उप प्रधान नरेंद्र लाठर ने बताया कि पहली बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पूर्व सैनिकों के परिजनों से चर्चा करेंगे। जुलाना क्षेत्र से 4 महिलाएं कार्यक्रम में भाग लेंगी जोकि गौरव की बात है। सिपाही जिले सिंह 1965 लड़ाई दुश्मन के साथ लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। नरेंद्र लाठर ने कहा कि हमें शहीदों का पूरा मान सम्मान करना चाहिए क्योंकि उन्हीं के बलिदान की बदौलत हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। शहीद की पोती प्रीती ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनकी दादी बात करेंगी जोकि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इसी को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें