फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना के बुढ़ा खेड़ा में शिक्षकों का धरना, आरोपी छात्रों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:39 PM IST

बूढ़ा खेड़ा गांव के सरकारी स्कूल में मंगलवार को अध्यापक पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने स्कूल परिसर में धरना प्रदर्शन किया। अध्यापक नंद किशोर पर तीन नाबालिग छात्रों द्वारा बर्फ तोड़ने वाले सुए से हमला किए जाने के बाद से शिक्षकों में भारी रोष है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को बूढ़ा खेड़ा लाठर गांव में तीन नाबालिग छात्रों ने अध्यापक नंद किशोर पर अचानक हमला कर दिया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत रोहतक के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद शिक्षकों ने इसकी शिकायत पुलिस और खंड शिक्षा अधिकारी को दी थी, लेकिन अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इसी के विरोध में बुधवार को अध्यापकों ने स्कूल में पढ़ाई कार्य पूरी तरह से ठप कर दिया और स्कूल प्रांगण में धरने पर बैठ गए। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। अध्यापकों का कहना है कि जब तक दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे कक्षाएं नहीं लेंगे। धरने पर बैठे शिक्षकों ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से शिक्षकों में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उन्होंने प्रशासन से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गांव के लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि शिक्षा के मंदिर में ऐसी घटनाएं बेहद शर्मनाक हैं और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें