जिलेभर में बुधवार को शिवरात्रि का पर्व श्रद्धा से मनाया गया। बारिश के बीच श्रद्धालु मंदिर में भोले बाबा के पूरा दिन जयघोष लगाते रहे तो कुछ शिवभक्तों ने गोमुख तथा हरिद्वार से कावड़ ला कर गंगा जल से शहर के विभिन्न शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर सुखद जीवन की कामना की। जयंती देवी मंदिर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।