फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरवाना: 1,525वें दिन भी जारी रहा संयुक्त किसान मोर्चा का धरना, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर जताई चिंता

संयुक्त किसान मोर्चा का धरना बुधवार को 1525वें दिन भी जारी रहा। धरने का नेतृत्व अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामप्यारी लोधर ने की, जबकि मंच संचालन सतबीर खरल ने किया। धरने को संबोधित करते हुए मास्टर बलबीर सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार अपने कार्यों को अन्य दलों से अलग बताती है, लेकिन देश के संसाधनों और संस्थाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन में मंदिरों से जुड़ी घटनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि जनता को वास्तविक तथ्यों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। मास्टर बलबीर सिंह ने भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर भी चिंता जताई। उनका दावा था कि यदि जुलाई के अंत तक यह समझौता अंतिम रूप लेता है और बड़े पैमाने पर बिना शुल्क के विदेशी उत्पाद भारत में आते हैं तो इसका सीधा असर देश के किसानों पर पड़ेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें