फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में निजीकरण के खिलाफ रोडवेज कर्मियों ने की हड़ताल

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर वीरवार सुबह पांच बजे हड़ताल शुरू कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के डिपो प्रधान देवेंद्र घोड़ेला और रमेश भैनी ने कहा कि सरकार की निजीकरण की नीतियों से हरियाणा रोडवेज बर्बादी के कागार पर है। उन्होंने कर्मचारी व मजदूर विरोधी चारों लेबर कोड रद करने, आठवें वेतन आयोग का गठन करवाने, समान काम समान वेतन। पुरानी पेंशन बहाली व सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांग की। पूर्व प्रधान आजाद पांचाल ने बताया चालक व परिचालकों के साथ झगड़े मामले में शख्त कार्यवाही करवाने,कोर्ट के आदेश अनुसार एचकेआरएन से लगे सभी कर्मचारियों को पक्का करे विभाग ने भविष्य में पक्की भर्ती की जाए और उनके बकाया वेतन का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। निजीकरण बंद कर विभाग में दस हजार बसें शामिल करने, चालकों का वेतनमान 53100 परिचालकों और लिपिकों का वेतनमान 35400 लागू करवाने के लिए। 12 फरवरी को पूरे देश के कर्मचारीयों, किसानों व मजदूरों के साथ मिलकर हरियाणा मे पूर्ण हड़ताल को सफल बनाया। इस अवसर पर सुनील धौड़ी, बलजीत मान, रमेश चंद्र, शिव कुमार, ओमप्रकाश, दिलबाग, धर्मबीर, दिनेश, पवन मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें