फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर दिया धरना

अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ जींद की तरफ से लघु सचिवालय के बाहर जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया। धरने के समापन पर नायब तहसीलदार के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। धरने पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के संदर्भ में पारित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी सरकारी कर्मचारियों के समान सभी सुविधाएं प्रदान की जाएं, क्योंकि रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा सरकार की सेवा में लगाया है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उनकी अनदेखी की जा रही है। धरने में प्रमुख मांगों के रूप में वेलिडेशन एक्ट को वापस लेने, कोरोना काल के दौरान रोके गए 18 माह के महंगाई भत्ते (डीए) का एरियर ब्याज समेत भुगतान करने, मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति माह करने की मांग उठाई गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें