जींद नए बस स्टैंड के पीछे लगभग छह एकड़ में काटी गई कालोनी पर प्रशासन ने मंगलवार को सुबह ही कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान दस से ज्यादा दुकानों की नींव व कुछ दुकानों का स्ट्रक्चर तो एक पक्की दुकान को ताेड़ा। इसके अलावा कालोनी के रास्तों में गढ्ढे खोदे गए। टीडीपी की टीम पुलिस बल के साथ लगभग दस बजे नए बस अड्डे के पीछे छह एकड़ में कटी कालोनी में पहुंच गई थी। इस दौरान टीम ने कालोनी में जिन प्लाटों में दुकानों की नींव भरी थी। उनको गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान दुकानों व प्लाटों के मालिक मौके पर पहुंच गए और टीम के कार्य का विरोध किया, लेकिन डीटीपी के निर्देशों पर कार्रवाई जारी रखी गई। इस दौरान डीटीपी की टीम ने वहां पर चल रही दर्जनभर दुकानों व कई मकानों के पास से नींव को ही उखाड़ा और इन दुकानों व मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की। बस दिखावे के लिए एक दुकान के लेंटर व एक तरफ की दीवार को जरूर तोड़ा, हालांकि एक सप्ताह पहले डीसी ने शहर में सभी अवैध कालोनियों में कार्रवाई करके मकान व दुकानों को गिराने के सख्त निर्देश दिए थे। डीटीपी सुनील ने बताया कि शहर के सफीदों रोड, बस स्टैंड समेत छह से ज्यादा अवैध कालोनियों में कार्रवाई निर्माण को गिराया जाएगा। जिस तरह से प्रशासनिक अमला पहुंचा था। उसके मुताबिक कार्रवाई सिर्फ दिखावा ही रही। लगभग साढे चार बजे तक एक कालोनी में टीम जेसीबी लेकर लगी रही। सफीदों रोड पर अवैध कालोनियों में काटी जा रही दुकान व मकानों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।