फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: घरेलू गैस के लिए मारा-मारी, 60 रुपये दाम बढ़ने से उपभोक्ता परेशान

शहर और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों घरेलू रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलेंडर के दामों में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी होने के साथ-साथ सिलेंडर की किल्लत भी सामने आ रही है। हालात यह हैं कि कई उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जबकि ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी सही तरीके से काम नहीं कर रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि पहले ही महंगाई से घर का बजट प्रभावित है, ऊपर से गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से रसोई का खर्च और बढ़ गया है। कई लोगों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग करने की कोशिश करने पर भी बुकिंग नहीं हो पा रही है, जिससे उन्हें गैस एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। शहर के कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लंबी कतारें लग रही हैं। कई बार घंटों इंतजार करने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिल पाता। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिलेंडर की आपूर्ति नियमित नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई है। बाक्स गृहिणियों का कहना है कि रसोई गैस के दाम बढ़ने से घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। पहले ही सब्जी, दूध और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़े हुए हैं, अब गैस महंगी होने से रसोई का खर्च और ज्यादा हो गया है। कई परिवारों को अब खर्चों में कटौती करनी पड़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें