इनेलो सुप्रीमो एवं हरियाणा के पांच बार सीएम रहे स्व. ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा रविवार को जींद पार्टी कार्यालय में पहुंची। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं आम नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश लेकर डबवाली के विधायक एवं उनके भतीजे आदित्य चौटाला रविवार को पार्टी कार्यालय में पहुंचे और कार्यकर्ताओं को अस्थि कलश सौंपा। पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जींद की टीम ने अस्थि को नरवाना भाखड़ा नहर में विसर्जित किया और कलश यात्रा आगे कैथल के लिए रवाना हो गई।