फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हरियाणा राज्य डेटा सेंटर रख रखाव के कारण अटल सेवा केंद्र पर ऑनलाइन सेवाएं रही बाधित

हरियाणा राज्य डेटा सेंटर रख रखाव के कारण शनिवार को सरल केंद्र, आधार प्रमाण पत्र व परिवार पहचान पत्र से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं बाधित रही। रविवार को भी लोगों को ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अटल सेवा केंद्र पर साइट नहीं चलने के कारण आधार पंजीकरण, आधार कार्ड में शुद्धि, जाति प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड बनवाना, जन्म प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाएं बाधित रही। अटल सेवा केंद्र संचालक ग्राहकों को साइट नहीं चलने की बात कह कर वापस भेजते दिखाई दिए। वहीं वहीं दूसरी ओर रोडवेज बसों में भी ई टिकटिंग नहीं चलने का आंशिक असर देखने को मिला। यात्रियों को ई टिकटिंग मशीन में हैप्पी कार्ड धारकों को परेशानी नहीं आई, इसके लिए रोडवेज द्वारा परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी मशीनों में ड्यूटी इस हिसाब से लगावाएं कि 27 जनवरी तक उनकी मशीन चल सके। जो परिचलक 23 जनवरी को दो दिन की ड्यूटी शुरू करेगा, वह अपनी मशीन में 27 जनवरी तक की ड्यूटी लगवाए। 24 जनवरी को सभी परिचालक अपनी मशीनों में 27 जनवरी तक की ड्यूटी लगवाएं। 24 जनवरी को शाम के बाद व 25 और 26 जनवरी को परिचालक खुद अपनी ड्यूटी खत्म नहीं करेगा। ऐसे में निर्देश दिए गए हैं कि कर्मचारियों की ड्यूटी ऐसी हिसाब से लगाए कि इस दौरान किसी भी परिचालक को अपनी ड्यूटी नहीं बदलनी पड़े और न ही बस नंबर और ड्राइवर बदलना पड़े। किसी भी इमरजेंसी के लिए सभी परिचालक जिस भी ड्यूटी पर चल रहा है, उसी के हिसाब से मैनुअल टिकट ले लें ताकि किसी भी इमरजेंसी अगर मैनुअल टिकट बनानी पड़े तो दिक्कत नहीं आए। जींद में लगभग एक लाख यात्रियों के हैप्पी कार्ड बन चुके हैं। जींद डिपो में इस समय लगभग 160 रोडवेज बस हैं और 100 ई टिकटिंग मशीन है। जींद डिपो की रोडवेज बसों में हर रोज 16 हजार से अधिक यात्री सफर करते हैं। बता दें कि प्रदेश सरकार द्वारा एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवार के सदस्यों को हर साल हरियाणा रोडवेज की बसों में एक हजार किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी गई है। हैप्पी कार्ड ई-टिकटिंग मशीन से कनेक्ट होते हैं। परिचालक को कार्ड दिखाने के बाद पात्र लाभार्थी को जीरो बैलेंस का टिकट जारी किया जाता है। रोडवेज द्वारा 24 जनवरी की शाम को ही ई टिकटिंग मशीनों में चार दिन की ड्यूटी फीड होने के कारण हैप्पी कार्ड धारकों को जीरो बैलेंस की टिकट जारी करने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। यात्रियों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी 25 व 26 जनवरी को लेकर परिचालकों की मशीनों में ड्यूटी इस हिसाब से लगावाई गई है, ताकि 27 जनवरी तक उनकी मशीन चल सके। इस दौरान किसी भी परिचालक को अपनी ड्यूटी नहीं बदलनी पड़ेगी और न ही बस नंबर और ड्राइवर बदलेगा। ऐसे में ई टिकटिंग लगभग सुचारू रूप से चल रही है और हैप्पी कार्ड धारकों को भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -राजबीर शामदो, डीआई जींद।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें