फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मां बनने के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची विधायक विनेश फोगाट

मां बनने के बाद पहली बार कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट बुधवार को कार्यकर्ताओं के बीच पहुंची। विनेश फोगाट ने कहा कि प्रदेश में अपराध चरम पर है। वह कस्बे के विश्राम गृह में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि जींद में रोजाना क्राइम हो रहे हैं। प्रदेश का भाईचारा इस कदर है कि ?भिवानी में बेटी मनीषा को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बेटी सबकी एक समान है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए समाज एकजुट है जोकि सकारात्मक है अन्यथा प्रदेश में कुछ भी सकारात्मक नहीं है। हर दिन गोलियां चल रही हैं। जींद का मैंने कभी सुना नहीं था कि वहां भी क्राइम होता है। बढ़ते क्राइम को लेकर भाजपा जिम्मेदार है। हम भी भुगतभोगी ?हैं हमने भी आंदोलन में देखा कि किस तरह से आंदोलन को दबाया जाता है। जुलाना की समस्याओं को विधानसभा में प्रमुखता से उठाई जाएंगी। चंडीगढ़ में बैठे अ?धिकारी फोन नहीं उठाते। प्रदेश में अ?धिकारियों की सरकार चल रही है। मुख्यमंत्री की सरकार नहीं है। अधिकारी ना हमारी सुनते हैं और ना ही मुख्यमंत्री की सुन रहे हैं। जुलाना में चेयरमैन रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। भाजपा में होड़ लगी है कि कौन बड़ी रिश्वत लेगा। दो ?तीन बार तो मैनें भी भ्रष्टाचार को पकड़ा है लेकिन कुछ नहीं हुआ। जनता अगर जागरूक होगी तो ऐसे बहुत सारे चोर पकड़े जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें