उचाना भाजपा विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने सुरबरा गांव में खेतों में जलभराव को जानने के लिए दौरा किया। एसडीएम उचाना दलजीत सिंह, नहरी विभाग के एक्सईएन सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी साथ में मौजूद रहे। किसानों ने बताया कि आस-पास के गांव का पानी भी सुरबरा में आता है। तालाब की चार दीवारी बनाने के साथ-साथ पुली बनाने की मांग, जब तक पानी की निकासी न हो तब तक लगातार बिजली सप्लाई शुरू रखने की मांग किसानों ने की। विधायक ने कहा तब जो-जो मांगे रखी है उनको पूरा करवाया जाएगा। किसानों से मिलने वो आए है ताकि खेतों में जो जलभराव है उसकी जानकारी ले सकें। किसानों ने कहा कि अब से पहले उचाना में कई बार खेतों में जलभराव हुआ है लेकिन जो विधायक होते थे वो किसानों की सुध तक लेने नहीं आते थे। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने किसानों की सुध ली तो कई दिनों से निरंतर उनके प्रयासों से नहरी विभाग के अधिकारी पानी निकासी को लेकर लगे हुए है। विधायक ने बारिश के जलभराव को लेकर एसडीएम उचाना को कंट्रोल रूप उपमंडल कार्यालय में बनाने, हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। पोर्टल अभी तक नहीं खुलने पर डीसी जींद से बातचीत विधायक ने की। सर्विस रोड पर जलभराव को लेकर डीसी जींद से बातचीत विधायक ने करने के साथ-साथ एनएचआईए की टीम के साथ सर्विस रोड पर जाकर पानी निकासी के प्रबंधों को देखा। विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि सुरबरा गांव का दौरा किया है जहां पर जलभराव की दिक्कत है। किसानों को विश्वास दिलाता हॅूं कि किसी प्रकार से किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। किसानों के साथ सरकार खड़ी है। सरकार, प्रशासन सब किसानों के साथ खड़ी है। एनएचआईए को बताया गया कि जो पानी निकासी को लेकर पाइप बिछाई गई थी वो क्षतिग्रस्त हो गई थी उसे ठीक किया जाएगा। मोटर से पानी की निकासी की जाएगी। हाइवे से जितनी जल्दी पानी की निकासी हो ये कोशिश है। डीसी जींद से बातचीत हो चुकी है किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। प्राकृति आपदा में सरकार किसानों के साथ खड़ी है।