फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: पानी निकासी और जल भराव जैसी समस्याओं का होगा स्थाई समाधान: मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि जनसाधारण को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वह सदैव काम करेंगे। यह बात मंत्री बेदी ने शनिवार को शहर के प्रीतम बाग मोहल्ला तथा प्रेम नगर में शहर वासियों से मिलते हुए कही। मंत्री बेदी ने दोनों बस्तियों में लोगों से मुलाकात की और मोहल्ले के लोगों की समस्याएं सुनीं। बेदी ने कार्यकर्मों में मौजूद शहरवासियों से बातचीत में कहा कि निकट भविष्य में पानी निकासी, जल भराव जैसी समस्याओं का स्थाई समाधान हो जाएगा। इसके लिए 70 करोड़ रुपये की लागत से नरवाना शहर से धनौरी ड्रेन तक 27 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। काम के पूरा होने के बाद शहरवासियों को समस्याओं से स्थाई निजात मिल जाएगी। बेदी ने कहा कि करीब 65 करोड़ रुपये की लागत से 28 योजक सड़कों का सुधारीकरण एवं विस्तारीकरण हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें