फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में एससी-बीसी समाज की बैठक में सांझा संगठन बनाने पर होगा विचार, सात मार्च को बुलाई बैठक

वंचित वर्गों के हितों, अधिकारों, उत्पीड़न को लेकर शनिवार को बैरागी धर्मशाला में एससी बीसी और अल्पसंख्यक समाज की जिला स्तरीय बैठक होगी। शुक्रवार को गुरु रविदास धर्मशाला में शुक्रवार को आयोजित सेवानिवृत डीआईपीआरओ सुरेंद्र वर्मा एवं रविंद्र शास्त्री और सूरत सिंह सैन ने बताया कि बैठक में बीसी और एससी के हितों एवं अधिकारों के साथ-साथ विधायिका, न्यायपालिका एवं कार्यपालिका समेत सभी क्षेत्रों में आबादी के अनुपात में हिस्सेदारी तथा जिला स्तरीय संयुक्त मजबूत संगठन बनाने की दिशा में चर्चा होगी। उन्होंने जिला के एससी ए और बी, बीसी ए और बी,अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से अपील की कि वे बैठक में एकता का परिचय देते हुए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस बैठक में, धर्मपाल सिंहमार, कमल चौहान, राजेश पहलवान, अशोक कुमार जांगड़ा, धर्मपाल तंवर अहिरका, सुधीर शास्त्री, बलवान कश्यप, ईश्वर सिंह, महावीर दहिया, सुभाष झांज, सत्यनारायण खन्ना मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें