फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में स्कॉर्पियो की टक्कर से व्यक्ति की मौत

नवीन दलाल Updated Sat, 06 Dec 2025 02:43 PM IST

एसपी आवास के सामने सड़क पार करते समय स्कॉर्पिय ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। इसमें व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अर्बन एस्टेट निवासी 50 वर्षीय भारत भूषण क्वात्रा बाल भवन रोड के सामने मुखी दी हठी के नाम से दुकान चलाता है। शुक्रवार रात को वह दुकान सही करके अपने घर लौट रहा था। जब वह एसपी आवास के सामने सड़क पार कर रहा था तो तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। शनिवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें