फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: किलाजफरगढ़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत

किलाजफरगढ़ गांव स्थित 152डी के पास अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जुलाना पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल जींद में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। किलाजफरगढ़ निवासी 40 वर्षीय दिनेश बाइक पर सवार होकर गांव के पास ही भजन कीर्तन कर घर लौट रहा था। उसके साथ सामन पुट्टी निवासी अमरजीत भी था। जब वह 152 डी नारनौल नेशनल हाईवे के पास पहुंचे तो उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। उन्होंने बाइक को पास ही एक ढाबे पर रोक दिया। वह बोलत में पेट्रोल लाने के लिए पंप की तरफ चल पड़ा और अमरजीत को बाइक के पास रूकने को कहा। जैसे ही वह 152 डी के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसको टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें