फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने किया रैली स्थल का निरीक्षण

सुनील कुमार Updated Tue, 14 Jul 2026 05:52 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को प्रस्तावित जींद दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मंगलवार को हरियाणा सरकार के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर ने हुडा ग्राउंड स्थित रैली स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए तैयारियों को समय पर और निर्धारित मानकों के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। उनके साथ डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान राजेश खुल्लर ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां केंद्र और राज्य सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप की जा रही हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रैली स्थल पर पेयजल, बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, शौचालय, पार्किंग, चिकित्सा सुविधा और यातायात प्रबंधन जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों के साथ भी लगातार बैठकें की जा रही हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन और अन्य विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही वह हुडा ग्राउंड में आयोजित रैली को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस और विभिन्न विभाग युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हुए हैं। रैली स्थल पर मंच निर्माण, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें