फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जियो फेसिंग के विरोध में स्वास्थ्यकर्मियों ने रखा उपवास

शाहिल शर्मा Updated Thu, 28 Aug 2025 05:20 PM IST

नागरिक अस्पताल में वीरवार को जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति के विरोध में चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के सामने धरना देकर उपवास रखा। स्वास्थ्य एसोसिएशनों ने सिविल सर्जन के माध्यम से राज्य के महामहिम राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डाॅ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी जब पहले ही बायोमेट्रिक आधारित अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं तो जियो फेंसिंग लोकेशन आधरित उपस्थिति के तहत दर्ज करवाने को कोई औचित्य नहीं रहता। उन्होंने इन आदेशों को अव्यवहारिक व गैर कानूनी तथा भारतीय संविधान में वर्णित निजता के अधिकारों का हनन एवं माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का भी उल्लंघन है। उन्होंने बताया कि सभी विधायकों को ज्ञापन देने के बावजूद भी सरकार द्वारा जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के आदेशों को वापस नहीं लेने के रोष स्वरूप सिविल सर्जन कार्यालय के सम्मुख सुबह नौ बजे से सायं पांच बजे तक उपवास कर रोष जाहिर किया गया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें