कस्बे के वार्ड 4 निवासी ASI संदीप के परिजनों को सांत्वना देने के लिए महामहिम राज्यपाल असीम कुमार घोष उनके आवास पर पहुंचे। राज्यपाल ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और पारदर्शी जांच के बाद न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने करीब 40 मिनट तक परिजनों से बातचीत की। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जुलाना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राज्यपाल मृतक संदीप लाठर के घर पहुंचे। एडीसी विवेक आर्य ने कहा कि राज्यपाल ने परिवार से मुलाकात कर उन्हें भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी और दोषियों को सजा मिलेगी। परिजनों ने राज्यपाल के इस कदम की सराहना की और उम्मीद जताई कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।