फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना में सरकारी स्कूल के अध्यापक पर हमला, छात्रों ने छाती पर मारा सुआ

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 11 Nov 2025 06:46 PM IST

जुलाना क्षेत्र के बुढ़ा खेड़ा लाठर गांव के सरकारी स्कूल में कार्यरत अध्यापक को छात्र ने सुआ मार दिया जोकि अध्यापक की छाती में लग गया। अध्यापक ने इसकी शिकायत डायल 112 को दी। सूचना पाकर डायल 112 के कर्मचारी मौके पर पहुंचे । घायल को रोहतक के निजि अस्पताल में ले जाया गया। नंद किशोर संस्कृत के अध्यापक हैं। स्कूल में नही आने पर अध्यापक ने छात्रों को डांट लगाई। मंगलवार दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर जब स्कूल की आधी छुट्टी चल रही थी तो नंदकिशोर अपनी गाड़ी में कुछ सामान रख रहा था। तीन छात्र पीछे से आए और दो अध्यापक के पीछे खड़े हो गए और एक ने अध्यापक के सीने पर सुंए से वार कर दिया । सुआ अध्यापक नंदकिशोर की छाती में जा लगा और घायल हो गया। घायल अवस्था में नंदकिशोर को रोहतक के एक निजि अस्पताल में ले जाया । जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें