फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में एक हफ्ते से बुक गैस सिलेंडर नहीं मिले, दो से तीन घंटे लाइन में लगने को मजबूर उपभोक्ता

Naveen Updated Sun, 22 Mar 2026 11:01 AM IST

जींद में पिछले एक हफ्ते से गैस सिलेंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे उपभोक्ता काफी परेशान हैं। कृष्ण का कहना है कि उन्होंने एक सप्ताह पहले ही सिलेंडर बुक करवा दिए थे, लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं हो पाई है। मजबूरी में उपभोक्ताओं को गैस एजेंसियों के बाहर दो से तीन घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। कई बार तो घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ता है। इस समस्या से खासकर कामकाजी लोगों और महिलाओं को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं में एजेंसी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि गैस की सप्लाई को जल्द सुचारु किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें