फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में पूर्व सैनिक के घर में चोरी, नकदी-गहने करने के बाद लगाई आग

कस्बे के वार्ड नंबर 12 में मंगलवार को एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात चोरों ने पूर्व सैनिक रामधारी के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के इरादे से घर में आग भी लगा दी। घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था। पूर्व सैनिक रामधारी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दादरी गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने सुनसान घर का फायदा उठाते हुए भीतर घुसकर दो लाख, सोने की अंगूठी, बाली, ताबीज और करीब एक किलो चांदी चोरी कर ली। इतना ही नहीं, चोरी के बाद चोरों ने घर के अंदर आग लगा दी, जिससे सामान का भी नुकसान हुआ। आग से घर में अफरा-तफरी मच गई, जिसे बाद में पड़ोसियों ने देख बुझाया। पीड़ित ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घर का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पूर्व सैनिक ने कहा कि चोरी की यह घटना परिवार के लिए बड़े सदमे से कम नहीं है, क्योंकि कुछ दिन बाद ही उसके बेटे की शादी होनी थी उसके लिए नगदी व गहने लाकर रख थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें