गोथिया कप खेल कर स्वीडन से लौटी फुटबॉल खिलाड़ियो का स्कूल लौटने पर स्वागत किया गया। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर विद्यालय के मुख्याध्यापक मुकेश गोयत ने बताया कि छात्राओं ने स्वीडन में फु टबॉल के गोथिया कप में भाग लिया। 15 वर्ष आयु वर्ग में जिला जींद की टीम ने हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त किया व गोथिया कप स्वीडन के लिए क्वालिफ ाई कर लिया था। 15 जून से नौ जुलाई तक मानव रचना यूनिवर्सिटी फ रीदाबाद में कैंप लगा। 10 जुलाई को टीम ने स्वीडन के लिए उड़ान भरी। इस टीम में राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बीबीपुर की पांच, भंभेवा की छह, सफ ीदों से एक और हिसार से तीन खिलाड़ी शामिल थी।