फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: आईएमटी के विरोध में उतरे 12 गांवों के किसान

जिले में प्रस्तावित आईएमटी का किसानों ने पूरी तरह से किसान नेता सुशील नरवाना के नेतृत्व में विरोध किया है। जिले में सरकार ने 12 गांवों की जमीन पर आईएमटी बनाने का प्रस्ताव दिया है। इन सभी गांवों में बनी कमेटियाें की तरफ से बुधवार को किसान जाट धर्मशाला में एकजुट हुए। जहां पर पत्रकार वार्ता कर जिले में आईएमटी का पूरी तरह से विरोध किया। जिले के 12 गांवाें की कमेटी ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट के अनुसार भी आईएमटी बंजर जमीन पर स्थापित करनी होती है। जिले के इन सभी 12 गांवों की जमीन उपजाऊ है। इससे प्रतिवर्ष लाखों टन गेहूं व धान उपजाकर देश में अन्न के भंडार किसान भरता है। इस जमीन पर लगभग 50 हजार परिवारों का पेट पलता है। किसान के लिए उसकी फसल ही उद्योग है। इससे गांव के हर वर्ग को रोजगार मिलता है। किसानों ने कहा कि उनको आईएमटी से किसी प्रकार का सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को किसान की चिंता है तो वह उनका ऋण माफ करे, न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सरकार को उनकी तरफ से चेतावनी है। अगर सरकार ने जींद में आईएमटी के लिए एक कदम भी आगे बढ़ाया तो सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें