फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: अनाज मंडी से किसान के 1.47 लाख रुपये चोरी, केस दर्ज

शाहिल शर्मा Updated Thu, 08 Jan 2026 02:38 PM IST

कस्बे की नई अनाजमंडी में धान की फसल लेकर आए किसान की एक लाख 47 हजार रूपये चोरी हो गई। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को काबू कर लिया है आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई नगदी भी बरामद कर ली है। रेवाड़ी के भाकली गांव निवासी किसान संजय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंडी में धान लेकर आया था। आढ़ती समुंद्र ने उसे 1 लाख 50 हजार रूपये दे दिए। उसने 3 हजार रूपये किराए के निकाल लिए और बाकि 1 लाख 47 हजार रूपये पीली थैली में डाल लिए और वह ढ़ाबे पर खाना खाने लगा और थैली को गद्दी पर रख दिया। कुछ देर बाद उसके रूपये चोरी हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए बिहार के पुर्णिया निवासी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने चोरी किए रूपये दुकान के पंखे से बरामद कर लिए हैं। आरोपी पांच साल से जुलाना की अनाजमंडी में मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 लाख रूपये 47 हजार रूपये बरामद कर लिए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें