फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक के पांव में लगी गोली

ईक्कस बाईपास क्षेत्र में वीरवार सुबह सीआईए की टीम और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसके साथी को भी पुलिस ने मौके से काबू कर लिया। घायल बदमाश को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती कराया गया है। सीआईए की टीम को संदिग्ध बदमाशों की गतिविधियों की सूचना मिली थी। टीम ने ईक्कस बाईपास के पास दोनों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस की तरफ गोली चला दी, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तपन के पैर में गोली लगी। घायल की पहचान तपन (35) निवासी कुरड़ के रूप में हुई है, जबकि उसके साथी की पहचान गोवर्धन (28) निवासी ऐंचरा के रूप में बताई गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बदमाशों पर कुछ दिन पहले सफीदों क्षेत्र के एक सैनी होटल संचालक को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस इस मामले में भी दोनों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें