फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के एकलव्य स्टेडियम में मनाया जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह

नवीन दलाल Updated Sun, 26 Jan 2025 10:21 AM IST

जींद में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह एकलव्य स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में प्रदेश के शिक्षा, अभिलेखागार एवं संसदीय मामले मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर ध्वजारोहण किया। मुख्य अतिथि ने सर्व प्रथम शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को नमन किया। इसके बाद समारोह स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण किया। मंत्री ने मार्च पास्ट की सलामी ली और जिला वासियों को संबोधित किया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा झांकियां निकाली गई। समारोह के अंत में स्वतंत्रता सेनानी, युद्ध वीरांगनाओं एवं कारगिल शहीदों के आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें