फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जिला बार एसोसिएशन का शुक्रवार को होगा चुनाव

जिला बार एसोसिएशन के होने वाले चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार को बार चुनाव होगा। इसको लेकर 462 अधिवक्ताओं ने मतदान के माध्यम से सहमति जता दी है। जबकि 93 अधिवक्ताओं ने ही चुनाव नहीं करवाने के पक्ष में मतदान किया। जिला बार का अब शुक्रवार को मतदान होगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बुधवार को एसडीएम सत्यवान मान को आब्जर्वर नियुक्त कर दिया था। वीरवार को डयूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार बलराम जाखड़ की देखरेख में सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। यह मतदान दोपहर बाद दो बजे तक चला। मतदान केंद्र के बाहर और अन्दर पुलिसबल तैनात रहा। मतदान का समय पूरा होने के बाद मतगणना शुरू हुई। जिला बार में 1399 मतदाता है, जिनमें से 579 अधिवक्ताओं ने मतदान किया, जिसमें से 482 अधिवक्ताओं ने चुनाव कराने के पक्ष में मतदान किया वहीं 93 अधिवक्ताओं ने चुनाव नहीं होने के पक्ष में मतदान किया। हालांकि जिला बार एसोसिएशन ने चुनाव का बहिष्कार किया हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें