फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के जुलाना में पहुंचे विधानसभा के डिप्टी स्पीकर, शोले फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा...

नवीन दलाल Updated Mon, 24 Feb 2025 04:38 PM IST

कस्बे की पुरानी अनाजमंडी में भाजपा उम्मीदवार डा संजय जांगड़ा के लिए वोट मांगने के लिए विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा कृष्ण मिढ़ा पहुंचे। डा मिढ़ा ने भाजपा प्रत्याशी के लिए डाेर टू डोर वोट मांगे पुराने अनाज मंडी में डा कृष्ण लाल मिढ़ा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछली सरकारों में भ्रष्टाचार होता था लेकिन भाजपा पारदर्शी रूप से काम कर रही है। डिप्टी स्पीकर ने बोला शोले का डायलॉग लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी स्पीकर डा कृष्ण लाल मिढ़ा ने कहा कि एक फिल्म देखी होगी जिसका नाम शोले है जोकि काफी प्रसिद्ध हुई थी। उसमें एक डायलॉग थी जिसमें एक महिला बोलती है कि सोजा बेटा नही तो गब्बर आ जाएगा। आज हिंदुस्तान की हर मां कहती है कि बीजेपी में ज्वाइन कर ले बेटा मुख्यमंत्री बन जाएगा, नही तो कोई ना कोई पद जरूर दे दिया जाएगा। कांग्रेस के नेता और विधायक अपने घर भरने की करते थे बात डिप्टी स्पीकर डा कृष्ण लाल मिढ़ा ने कहा कि कांग्रेस के नेता और विधायक अपने और अपने रिश्तेदारों के घर भरने का काम करते थे। लेकिन अब जनता उनकी मंशा को जान चुकी है। लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में आ रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें