फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शहर में सीवरेज समस्या का समाधान करवाने की मांग

सर्वजातीय खाप और जजपा सदस्यों ने शहर के सीवरेज समस्या के समाधान को लेकर एसडीएम को जगदीश चंद्र को ज्ञापन दिया। खाप प्रधान राजबीर सिंह मोर, हरियाणा स्कूल लेक्चरर के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर, जजपा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता बिट्टू नैन, नगर परिषद पूर्व चेयरमैन कृष्ण मोर, ईश्वर नैन खरल, शमशेर धरौदी, अनिल धरौदी ने कहा कि शहर का पानी जो पाइप लाइन के माध्यम से धनौरी ड्रेन में डाला जाना है। इस प्रोजेक्ट को पूरा कर जल्द शुरू करवाया जाए, क्योंकि यह पानी गांव धरौदी, इस्माईलपुर, नरवाना, फरैण और दबलैन गांव की फसलों को पिछले लगातार दस सालों से बर्बाद कर रहा है । इससे पहले भी एसडीएम ने इस कार्य को पूरा करवाने के लिए दो महीने का समय दिया था जबकि आज उस आश्वासन को दिए तीन महीने हो चुके थे। अभी इस प्रोजेक्ट का रेलवे लाइन के नीचे से पाइप लाइन बिछाने का कार्य अधूरा है, जिसके लिए रेलवे से परमिशन ली जानी है, इसलिए एसडीएम से ये प्रार्थना की गई कि जिस भी विभाग का कार्य अधूरा है, उसके अधिकारियों को इस कार्य को पूरा करने के आदेश दिए जाएं, ताकि आने वाले समय में इन गांव की फसल सीवर के पानी से खराब ना हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें