फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कॉलेज की छात्रा को बनाया गया एक दिन के लिए थाना प्रभारी

महिला सशक्तिकरण को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में जिला पुलिस ने सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के मार्गदर्शन में महिला थाना जींद में एक कॉलेज छात्रा को एक दिन के लिए थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। महिला थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मोनिका के नेतृत्व में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की छात्रा ओजशी को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं और युवाओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, न्याय व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र से अवगत कराना तथा उनमें आत्मविश्वास और जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान छात्रा थाना प्रभारी ने थाना परिसर में आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्हें बताया गया कि घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़, साइबर अपराध, बाल शोषण, गुमशुदगी और ऑनलाइन ठगी जैसे मामलों में पुलिस किस प्रकार संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई करती है। छात्रा ने संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून लागू करने वाली संस्था नहीं, बल्कि समाज की संरक्षक और सहयोगी है। उन्होंने छात्राओं व अभिभावकों से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में निडर होकर पुलिस से संपर्क करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें