फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में कड़ी निगरानी में हुई 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा, परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस तैनात

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा वीरवार को जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकल रहित माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा को निष्पक्ष बनाने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन की ओर से कड़े प्रबंध किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड स्तर, एसडीएम स्तर और जिला प्रशासन की ओर से गठित उड़नदस्ता टीमों ने समय-समय पर निरीक्षण किया। इसके अलावा केंद्रों के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जो परीक्षा के दौरान शरारती तत्वों पर नजर बनाए हुए थे। परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड और आधार कार्ड की जांच की गई। शिक्षा बोर्ड की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश जारी किए गए थे कि बिना वैध प्रवेश पत्र और सत्यापित फोटो पहचान पत्र के किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। वहीं, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा केंद्र के अंदर पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया। परीक्षा के दौरान बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती बरती। इसके तहत धारा 163 लागू करते हुए सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई गई है। जिला प्रश्नपत्र टीम के अधीक्षक राजेंद्र कुमार सिरोहा ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता और अनुशासन के साथ करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उड़नदस्ता टीमें लगातार परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्था का जायजा ले रही हैं। उन्होंने बताया कि 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 20 मार्च तक जारी रहेंगी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षाएं एक अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें