हरियाणा में सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) 2025 के लिए जींद बस अड्डे पर तड़के तीन बजे से बसों का संचालन शुरू हो गया। सुबह तीन बजे से छह बजे तक करीब 100 बसें विभिन्न शहरों के लिए रवाना हो चुकी हैं, जिनमें से लगभग 70 बसें करनाल के लिए गईं। इसके अलावा, रोहतक और भिवानी के परीक्षार्थियों के लिए विशेष बसों की व्यवस्था की गई है। हिसार से भी सुबह साढ़े पांच बजे परीक्षार्थी जींद पहुंचे, जिन्हें उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग बसों में भेजा गया। हरियाणा रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दोनों दिन, 26 और 27 जुलाई को, निशुल्क बस सेवा उपलब्ध रहेगी, ताकि कोई भी अभ्यर्थी समय पर अपने केंद्र तक पहुंच सके।