फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाना की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक

जुलाना कस्बे की अनाज मंडी में पिछले साल के मुकाबले इस बार धान की बंपर आवक हुई है और अब भी आवक जारी है। इस वर्ष बाजरा का भाव 1900 रुपये प्रति क्विंटल रहा। मंडी में अब तक बाजरे की कुल आवक 6797 क्विंटल रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 5329 क्विंटल आवक हुई थी। इस तरह बाजरे की आवक में करीब 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कपास का भाव 6410 से 6850 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। कपास की कुल आवक 580 क्विंटल रही, जो पिछले वर्ष की 557 क्विंटल आवक से करीब 4 प्रतिशत अधिक है। इस वर्ष पी.आर. धान की आवक फिलहाल शून्य दर्ज की गई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1298 क्विंटल आवक हुई थी। धान 1509 किस्म का भाव 2950 से 3050 रुपये प्रति क्विंटल रहा। इस किस्म की कुल आवक 1 लाख 32 हजार 60 क्विंटल दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 22 प्रतिशत अधिक है। सबसे अधिक आवक बासमती 1121 किस्म की रही। इसका भाव 3650 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया। इस किस्म की कुल आवक 20 लाख 18 हजार 255 क्विंटल रही, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 16 लाख 63 हजार 320 क्विंटल आवक हुई थी। इसमें करीब 21 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।जुलाना मंडी में इस वर्ष अब तक कुल धान की आवक 21 लाख 52 हजार 510 क्विंटल रही है, जो पिछले वर्ष की 17 लाख 73 हजार 470 क्विंटल आवक से करीब 21 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें