फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बसंत विहार में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 220 मकानों के बाहर अवैध निर्माण ध्वस्त

शाहिल शर्मा Updated Wed, 22 Apr 2026 07:17 PM IST

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशों के तहत बुधवार को बसंत विहार क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया गया। दोपहर करीब 12 बजे जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनीष दहिया टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सड़कों के किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया। कार्रवाई के दौरान करीब 220 मकानों के आगे बने निर्माणों को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त किया गया। डीटीपी मनीष दहिया ने बताया कि यह अभियान उच्च न्यायालय द्वारा लागू स्टिल्ट प्लस चार मंजिला नीति के तहत चलाया जा रहा है। इसके अनुसार स्वीकृत कॉलोनियों में सड़कों के किनारे किए गए लॉन, लैंडस्केपिंग, बाउंड्री वॉल सहित सभी प्रकार के अवैध कब्जों को हटाना अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्टिल्ट फ्लोर का उपयोग केवल स्वीकृत नक्शे के अनुसार ही किया जा सकता है। अभियान के दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने विरोध जताते हुए स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही, लेकिन अधिकारियों ने न्यायालय के आदेशों का हवाला देते हुए कार्रवाई जारी रखी। इसके बाद विरोध शांत हो गया। डीटीपी ने कॉलोनाइजर, डेवलपर और भवन मालिकों से नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अवैध कब्जे नहीं हटाए गए तो विभाग आगे भी सख्त कार्रवाई करेगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें