फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: जजपा जिला कार्यालय में ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर लगा रक्तदान शिविर

शाहिल शर्मा Updated Sat, 20 Dec 2025 06:48 PM IST

जजपा जिला कार्यालय में ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर जिला प्रधान जोरा सिंह डूमरखां व जिला प्रभारी सत्यनारायण हाट की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया तथा हेलमेट भेंट कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा जिला कार्यालय में जल्द ही चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का स्टेच्यू स्थापित किया जाएगा। इससे कार्यकर्ताओं को उनके विचारों व संघर्ष से प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव तक लगातार सक्रिय रहने और घर-घर जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संगठन में समय के साथ बदलाव जरूरी होता है और किसी भी संगठन व मजबूत सरकार की नींव कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पड़ती है। जुलाना में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने भाजपा और कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन दोनों दलों की नीतियों से जनता त्रस्त है और प्रदेश में एक मजबूत विकल्प के रूप में जजपा को आगे बढ़ाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, कृष्ण राठी, राममेहर ठाकुर, धर्मपाल तंवर, पूर्व विधायक रमेश खटक, दीपक देशवाल , महिला जिला प्रधान अनीता ढुल, हल्का प्रधान सुनील कडेंला, बिजेंद्र मलिक, सुरेंद्र गोयत, ईश्वर नैन,बिरेंद्र कौशिक घोगड़िया, जगरूप छातर, दरबार देशवाल, विकास जांगड़ा, कुलबीर चहल, अमिता ढांडा, सुशीला मलिक, कर्मपाल ढुल मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें