भारतीय किसान यूनियन की बैठक शिव कॉलोनी स्थित किसान भवन में जयबीर लोहान की अध्यक्षता में हुई। जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार, चंद्र जागलान, जिला प्रेस प्रवक्ता रामराजी ढुल पोंकरीखेड़ी, छज्जूराम, रविंद्र व हरिओम ने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि भाकि यू के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान और जिला महासचिव राजेंद्र सिंह के साथ जो अभद्र व्यवहार रवि आजाद द्वारा किया गया है, उसकी निंदा की जाती है। रवि आजाद के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि अगर वह भाकियू में रहता भी है तो जींद कार्यकारिणी उसके कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी। भाकियू नेताओं ने कहा कि रवि आजाद द्वारा जिला अध्यक्ष बिंद्र नंबरदार के व्हाट्सएप पर भी गलत शब्दों का प्रयोग करते हुए धमकी दी गई। वहीं 27 अगस्त को भाकियू जिला महासचिव राजेंद्र बीबीपुर के साथ भी व्हाट्सएप पर गाली गलौज की गई। बैठक में सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि रवि आजाद को भाकियू जिला जींद कार्यकारिणी द्वारा किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाएगा और उसका विरोध होगा। रामराजी ढुल ने कहा कि 22 जून को भारतीय किसान यूनियन की प्रदेश स्तरीय बैठक शिव कॉलोनी किसान भवन में हुथी। इसमें मुख्य तौर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत और प्रदेश अध्यक्ष चौधरी रतन मान ने शिरकत की थी। बैठक में चौधरी युद्धवीर सिंह सहरावत ने निर्णय लिया था कि हरियाणा की युवा संगठन विंग को भंग करके प्रदेश स्तरीय जनरल बॉडी में मर्ज किया जाएगा और हरियाणा के जर्नल बॉडी के सभी जिलों की कार्यकारिणी को भंग किया गया। अभी रवि आजाद के पास कोई पद नहीं है और उनके द्वारा भाकियू के पदाधिकारियों के दुव्यर्वहार करना गलत है। इसके बारे में प्रदेश अध्यक्ष रतन मान को अवगत करवाया गया है। इस अवसर पर नौगामा खाप के अध्यक्ष सुरेश बहबलपुर, पूर्व चेयरमैन उमेद रेढू, उमेद जागलान, धर्मपाल घिमाना, बारूराम रूपगढ़ व राममेहर लोहान भी मौजूद रहे।