फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के नरवाना में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चमेला कॉलोनी में 17 मकान चिन्हित

नरवाना की चमेला कॉलोनी में मंगलवार को जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग और पुलिस प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की। प्रशासन द्वारा कॉलोनी में बने करीब 17 मकानों को चिन्हित किए गए थे, जिन पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से पहले प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को सुबह 11 बजे तक का समय दिया, ताकि वे अपने घरों से जरूरी सामान सुरक्षित बाहर निकाल सकें। सूचना मिलने के बाद मकान मालिकों और परिवारों ने घरों से फर्नीचर, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं बाहर निकालनी शुरू कर दीं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, डीटीपी विभाग की टीम तथा पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे। प्रशासन का कहना है कि अवैध रूप से विकसित कॉलोनियों और नियमों के विरुद्ध किए गए निर्माणों के खिलाफ सरकार के निर्देशानुसार अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और पूरे घटनाक्रम पर स्थानीय निवासियों की नजर बनी रही। प्रभावित परिवारों में चिंता का माहौल देखने को मिला, जबकि प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और कार्रवाई में सहयोग करने की अपील की। अधिकारियों के अनुसार चिन्हित निर्माणों की जांच और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें