फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद:अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का पीला पंजा

जिला नगर योजनाकार विभाग ने बुधवार को चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के सामने तथा गोविंदपुरा के पास अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनियों पर पीला पंजा चला। यहां पांच एकड़ में बनी कॉलोनियों की दुकानों, डीपीसी, चारदीवारी को तोड़ा गया। बुधवार को सुबह जिला नगर योजनाकार विभाग का अमला रोहतक रोड बाईपास पर चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी के सामने अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में पहुंचा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार बलराम जाखड़ और डीटीपी अंजू जून के अलावा इन्फोर्समेंट पुलिस बल तैनात रहा। डीटीपी ने बताया कि कॉलोनाइजरों को नोटिस दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी इन्होंने अवैध निर्माण कार्य नहीं रोका। जेसीबी की सहायता से यहां करीब पांच एकड़ में डीपीसी को तोड़ना शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें