फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के अकालगढ़ गांव से 466 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

जुलाना क्षेत्र के अकालगढ़ गांव में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 466 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान अकालगढ़ गांव निवासी राजबीर के रूप में की है। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अकालगढ़ गांव में एक युवक अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर थाना जुलाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया और बताए गए स्थान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी को काबू किया और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 466 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें