फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की आपस में हुई टक्कर, दो लोगों की मौत और तीन लोग हुए घायल

मालवी गांव के पास बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। तीन अन्य घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। मालवी गांव निवासी 30 वर्षीय सुरेंद्र अपनी बाइक पर जुलाना की ओर आ रहा था, जबकि दूसरी बाइक पर सवार मालवी गांव के ही 23 वर्षीय रमेश, सौरभ, अंकित और सावन गांव की ओर जा रहे थे। देशखेड़ा पावर हाउस के पास दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। इस हादसे में पांचों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टरों ने सुरेंद्र और रमेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि सौरभ, अंकित और सावन को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें