जाट आरक्षण संघर्ष समिति में चंदे को लेकर चल रहा विवाद बढ़ता जा रहा है। जींद में दो अलग-अलग जगहों पर जाट आरक्षण संघर्ष समिति के दो पक्षों ने अलग अलग मीटिंग की। पहले पक्ष की मीटिंग जिला प्रधान बीरभान ढुल के नेतृत्व में जाट धर्मशाला में हुई और दूसरे पक्ष की मीटिंग एक निजी होटल में हुई जहां लोगों ने जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि समिति का पैसा जींद से बाहर ले जाया जा रहा है जो गलत है।