फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: एनएसएस कैंप छात्रों को करवाया गया योगा

शाहिल शर्मा Updated Sat, 03 Jan 2026 06:22 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ के एनएसएस कैंप के छठे दिन आचार्य बलदेव ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आचार्य बलदेव ने स्वयं विभिन्न आसन जैसे भुजंग आसन, त्रिकोण आसन, गौमुख आसन और भद्रासन करके स्वयंसेवकों का भी अभ्यास करवाया और स्वयंसेवकों को ये आसन प्रतिदिन अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। एनएसएसस इंचार्ज मनदीप ने मेडिटेशन के बारे में व्याख्यान दिया और झज्जर गुरुकुल की शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डाला। हिंदी प्रवक्ता पवन कुमार ने स्वयंसेवकों को कहा कि प्रातकाल जल्दी उठकर व्यायाम करने से मस्तिष्क तीव्र और शरीर स्वस्थ रहता है। इस अवसर पर राकेश, पूनम उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें