एमडीडी ऑफ इंडिया, महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैंडल मार्च भी निकाला गया। डीघल गांव की महिला सुमन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में आज मैं पहली बार आई हूं। मैं चाहती हूं कि यह समारोह प्रतिदिन होना चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रीति ने कहा कि हम अपने अधिकारों की बात करते है। फिर कुछ दिन बाद सब भूल जाते हैं, इसलिए जरूरत इस बात की है कि महिलाएं संगठित हो और अपने हक और दूसरी महिलाओं के हक के लिए संगठित होकर आवाज उठाएं। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिला सोमवती ने कहा कि आज का दिन महिलाओं के सम्मान, बराबरी और अधिकारों की बात करता है। इसके लिए जरूरी है कि हम लैंगिक भेदभाव मिटाने की पहल करें। जहाजगढ़ से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा ने कहा कि नौजवान पीढ़ी और किशोर-किशोरी भी अन्य लोगों को बराबरी वाली बातें समझा पाएंगे। इस अवसर पर एमडीडी ऑफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार, कर्मजीत छिल्लर, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पूनम मौजूद रहे।